Headlines

ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से ‘अतिक्रमण’ साफ, संजीवनी क्लिनिक-आंगनवाड़ी के लिए जमीन सुरक्षित

ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाती JCB मशीनें

इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज अनुभाग मल्हारगंज के ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाकर भूमि को सुरक्षित किया गया।

संजीवनी क्लिनिक और आंगनवाड़ी के लिए भूमि संरक्षित

ग्राम बरदरी में संजीवनी क्लिनिक एवं आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए शासकीय भूमि संरक्षित की गई है। इन जनहितकारी सुविधाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही भविष्य में भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा मौके पर फेंसिंग भी करवाई गई।

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने और जनहित में उसके समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार