Headlines

RE-2 रोड के लिए शिव नगर-मुसाखेड़ी के ‘130 मकान’ हटे, ’90 करोड़’ की जमीन से अतिक्रमण साफ

RE-2 रोड निर्माण में बाधक मकानों को हटाती JCB मशीन, शिव नगर मुसाखेड़ी इंदौर

इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में RE-2 रोड निर्माण में बाधक शिव नगर, मुसाखेड़ी स्थित लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई आज जारी रही। इन मकानों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 करोड़ रुपये बताया गया है।

कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जूनी इंदौर एवं तहसीलदार, जूनी इंदौर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम इंदौर तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय के साथ की जा रही है।

प्रभावित परिवारों को फ्लैट आवंटित

कार्रवाई के तहत प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई है। इन परिवारों को फ्लैट आवंटित कर वहां शिफ्ट किया गया है। RE-2 रोड निर्माण को सुगम बनाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सड़क निर्माण में बाधक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई सतत रूप से जारी है।

कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभय राजनगांवकर, एसडीएम श्री घनश्याम धनगर तथा उपायुक्त पुलिस श्री सुमित केरकट्टा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार