इंदौर में आज से दूध ₹3 महंगा: डेयरी पर ₹68 लीटर, होम डिलीवरी पर ₹69; किसान ₹70 की मांग पर अड़े
इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध 3 रुपए लीटर महंगा — डेयरी पर ₹68, होम डिलीवरी पर ₹69 प्रति लीटर; किसान 70 रुपए भाव की मांग पर अड़े।
इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध 3 रुपए लीटर महंगा — डेयरी पर ₹68, होम डिलीवरी पर ₹69 प्रति लीटर; किसान 70 रुपए भाव की मांग पर अड़े।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन (52965/52966) को सप्ताह में 5 दिन चलाने का फैसला किया — 30 सितंबर से हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।
इंदौर नगर निगम ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने पर 156 भवनों पर 16.03 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया; पिछले दो दिनों में 11 भवनों पर 3.30 लाख की कार्रवाई, फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर 182 भवन सील।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वच्छता गौरव सम्मान समारोह — 22 सफाई मित्रों और 22 ड्रेनेज कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, 5 को पीपीई किट और 5 को आयुष्मान कार्ड वितरित।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इंदौर के नेहरू स्टेडियम में स्वच्छता प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन — मैत्री क्रिकेट मैच में ऑफिसर टीम विजेता रही, मीडिया मास्टर्स टीम उपविजेता।
इंदौर नगर निगम ने साउथ तुकोगंज के नाथ मंदिर रोड क्षेत्र में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग नहीं होने और ड्रेनेज का पानी बोरिंग में मिलाने पर 4 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपए का स्पॉट फाइन किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि पर इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित प्रतिमा पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंदौर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में इकोक्लब ने परिसर में नीम के 10 पौधे रोपे; सभी पौधे परिसर में प्राकृतिक रूप से मिले बीजों से तैयार किए गए थे।
4 अक्टूबर को MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 (भाग-3) — इंदौर के 30 केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा, त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू, 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य।