Headlines

स्वच्छता प्रीमियर लीग 2026: नेहरू स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच, ऑफिसर टीम विजेता, मीडिया टीम उपविजेता

स्वच्छता प्रीमियर लीग में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि। छायाचित्र: प्रदेश 24 न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा अभियान

स्वच्छता के साथ ही खेल को बढ़ावा देने के लिए हुए क्रिकेट मैच

स्वच्छता प्रीमियम लीग 2026 में ऑफिसर टीम विजेता, मीडिया टीम रही उपविजेता

इंदौर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम इंदौर द्वारा स्वच्छता के साथ ही खेल को बढ़ावा देने आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल की उपस्थिति में नेहरू स्टेडियम में स्वच्छता प्रीमियम लीग-2026 का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न वर्गों के बीच सहभागिता एवं समन्वय को प्रोत्साहित करने के साथ ही खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।

स्वच्छता प्रीमियम लीग के अंतर्गत नगर निगम के अपर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, एनजीओ प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों सहित विभिन्न टीमों के बीच मैत्री मैच खेले गए। प्रतियोगिता में स्वच्छता स्ट्राइकर्स, ऑफिसर टीम, क्लीन वॉरियर्स मीडिया टीम, इको वॉरियर्स सीएसआई टीम, क्लीन सिटी चैम्पियंस एवं एनजीओ टीम ने सहभागिता की। मैत्री क्रिकेट मैच में ऑफिसर टीम की ओर से आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त श्री आकाश सिंह, श्री प्रखर सिंह, श्री अर्थ जैन एवं भवन अधिकारी सहित अधिकारियों ने सहभागिता की। वहीं मीडिया मास्टर्स टीम की ओर से कप्तान श्री केपी सिंह (सत्तावादी), विकेटकीपर श्री अभिषेक मिश्रा (डिजियाना), उपकप्तान श्री निलेश करोसिया (डिजियाना), श्री रितेश सोनी (स्वदेश), श्री कपीश दुबे (नईदुनिया), श्री सागर चौकसे (टाइम्स ऑफ इंडिया), श्री देवेंद्र मालवीय (बीटीवी), श्री अनिल धारवा (प्रदेश प्रकाश), श्री योगेश राठौर (अनादि), श्री दीपक चिंतामण (निगम पीआरओ) एवं श्री अमित सालगट (दैनिक भास्कर) ने मैदान पर उत्कृष्ट खेल भावना के साथ सहभागिता की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, एनजीओ एवं अन्य सहभागियों के बीच आपसी समन्वय और सहभागिता को मजबूत करना रहा।

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित स्वच्छता प्रीमियम लीग के मैत्री क्रिकेट मैच में ऑफिसर टीम विजेता रही, जबकि मीडिया मास्टर्स टीम उपविजेता रही। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार