इंदौर। शहर में आज 1 अक्टूबर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई है। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने दूध के भाव में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब डेयरी और दुकानों पर दूध 68 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, जबकि होम डिलीवरी पर उपभोक्ताओं को 1 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त चुकाना होगा — यानी घर तक दूध 69 रुपए लीटर पड़ेगा।नई दरें 5.5 से 6 फैट वाले दूध के आधार पर तय की गई हैं। दूध उत्पादक किसानों को भी राहत देते हुए प्रति फैट 33 पैसे अधिक भुगतान का फैसला किया गया है।हालांकि किसान इस भाव से संतुष्ट नहीं हैं। दूध उत्पादक किसान संघ 70 रुपए प्रति लीटर भाव की मांग पर अड़ा है। इंदौर दुग्ध संघ की वार्षिक साधारण सभा में भी किसानों ने यही मांग उठाई थी। किसानों का कहना है कि यदि भाव नहीं बढ़ाए गए तो इंदौर में दूध की आपूर्ति रोकने पर विचार किया जाएगा।बताया जा रहा है कि कम वर्षा और पशु चारे के बढ़े भावों के चलते दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले हुई इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं का बजट प्रभावित होगा।
इंदौर में आज से दूध ₹3 महंगा: डेयरी पर ₹68 लीटर, होम डिलीवरी पर ₹69; किसान ₹70 की मांग पर अड़े
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर असर। चित्र: krishijagran.com
