Headlines

माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि: इंदौर में प्रतिमा पर माल्यार्पण, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर के बंगाली चौराहा पर माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जनप्रतिनिधि। छायाचित्र: प्रदेश 24 न्यूज़

इंदौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे एवं प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौर ने स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।

कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर ललवानी, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, महापौर परिषद सदस्य श्री अभिषेक शर्मा सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार