मध्यप्रदेश
MP में कल से ‘बदलेगा’ मौसम: ’14 जिलों’ में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
मानसून की विदाई के बाद पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 और 8 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ हल्की-मध्यम बारिश होगी; IMD ने प्रभावित जिलों के किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इंदौर में ‘भूटिया’ की फुटबॉल अकादमी: मध्य प्रदेश का पहला सेंटर शुरू, युवाओं को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास प्रशिक्षण
बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल ने इंदौर में मध्य प्रदेश का पहला सेंटर शुरू कर दिया है। 2010 से चल रही देश की इस बड़ी ग्रासरूट अकादमी से अब इंदौर के युवा खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण और बड़ा मंच मिलेगा।
भोपाल में कल से ‘ट्रैवल मार्ट 2026′: ’34 देशों’ के प्रतिनिधि, ‘₹1,100 करोड़’ निवेश प्रस्ताव
चार दिन चलने वाले इस मार्ट में 34 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे; होटल, वेलनेस और ईको-टूरिज्म की 14 परियोजनाओं के लिए ₹252 करोड़ के LOA भी जारी होंगे।
यूथ कॉन्क्लेव में ‘बवाल’: जुबिन के शो से पहले पुलिस से भिड़े छात्र, चलीं ‘कुर्सियां’
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुए सीएम यूथ कॉन्क्लेव के दौरान गायक जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम से पहले आगे की सीटों को लेकर छात्र पुलिस से भिड़ गए। वायरल वीडियो में युवा लाल प्लास्टिक कुर्सियां उठाते और पुलिस से धक्का-मुक्की करते दिखे; भीड़ के दबाव में भगदड़ जैसे हालात की आशंका भी जताई गई।
उज्जैन-इंदौर हाईवे पर ‘सुगम परिवहन’ ब्रांडिंग वाली बस धू-धूकर जली, ’12’ यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
रामवास के पास टायर फटने से बस अनियंत्रित हुई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग बुझाई; बस पर शासकीय योजना की ब्रांडिंग को लेकर अब जांच के आदेश।
टीटी नगर मॉडल स्कूल पहुंचे CM: ’50 लाख’ बच्चों की कला देखी, ‘मेरे सपनों का भारत’ विजेताओं को पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के टीटी नगर मॉडल स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए — 42 हजार स्कूलों के 50 लाख बच्चों ने चित्रकला और भाषण में हिस्सा लिया; जर्जर स्कूल भवनों की जगह 2 साल में नए भवन का ऐलान, 2027 युवा वर्ष में 12 मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी।
MP में ‘सरकारी नौकरी’ का बड़ा ऐलान: 1,500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 3,357 कर्मचारियों को प्रमोशन
भोपाल के रवींद्र भवन में कृषि विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस साल मंडियों में 600 उपनिरीक्षकों समेत 1,500 से ज्यादा पदों पर नई भर्तियों का ऐलान किया; कार्यकाल में अब तक 85 हजार नियुक्तियां, अगले साल 1 लाख का लक्ष्य। 3,357 कर्मचारियों को प्रमोशन और 44 को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
MP’s Big Youth Bet: ‘Free Coaching’ in Every District, MPPSC ‘Twice a Year’ — 2027 Declared Youth Year
Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav announced free coaching for competitive exams in every district, MPPSC exams twice a year from next year, and declared 2027 as Youth Year at the CM Youth Conclave-2026 in Bhopal.
