Headlines

शुक्र की महादशा में शुक्र, सूर्य और चंद्र की अन्तर्दशा के परिणाम

नमस्कार प्रिय Followers

आज हमारी चर्चा शुक्र की महादशा मे सारे ग्रहों की अन्तर्दशा के परिणामों पर होगी।

शुक्र की महादशा मे पहली अन्तर्दशा शुक्र की ही होती है जो की तीन वर्ष चार माह की होती है। यदि कुंडली मे शुक्र उच्च राशि स्व राशि या मित्र राशि के होकर कुंडली मे केंद्र या त्रिकोण मे बैठे हो तो यह दशा लाभ दायक होती है। जातक के धन और ऐश्वर्य मे वृद्धि होती है। जातक की आयु यदि विवाह योग्य है तो इस दशा मे जातक का विवाह भी संपन्न होता है। यदि शुक्र कुंडली मे पीड़ित होकर बैठे हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को बहुत कष्ट भी हो सकते है। जातक के अपनी पत्नी से relation खराब हो सकते है। जातक को धन और ऐश्वर्य की हानि हो सकती है। यदि शुक्र 6,8,12 भावों से संबंध बना रहे हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को जातक को शुगर की बीमारी भी हो सकती है। यदि सप्तम भाव और सप्तमेश कुंडली मे पीड़ित हो तो जातक की पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

शुक्र की महादशा मे अगली अन्तर्दशा सूर्य की आती है जो एक वर्ष की होती है। यदि कुंडली मे सूर्य उच्च राशि स्व राशि या मित्र राशि के हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जातक को अपने कार्य क्षेत्र मे सफलता और प्रसिद्धि मिलती है। किन्तु यदि सूर्य कुंडली मे पीड़ित हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को सरकार से आर्थिक दंड भी मिल सकता है। यदि पीड़ित सूर्य कुंडली के चतुर्थ भाव से संबंध बना रहे हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को heart से related बीमारी हो सकती है। और यदि नवम भाव का स्वामी और नवमेश कुंडली मे पीड़ित हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक के पिता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

शुक्र की महादशा मे चन्द्रमा की अन्तर्दशा एक वर्ष आठ माह की होती है। यदि चन्द्रमा कुंडली मे उच्च राशि स्व राशि या मित्र राशि के हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक के मानसिक सुख मे वृद्धि होती है। जातक का मन कला ,काव्य ,कविता आदि की तरफ आकर्षित होता है। यदि चन्द्रमा पाप प्रभाव मे हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक emotionally disturb भी हो सकता है। जातक को सिर से related बीमारी भी हो सकती है। यदि चतुर्थ भाव का स्वामी और भाव दोनों पीड़ित हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक की माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

शुक्र की महादशा मे मंगल राहु और गुरु की अन्तर्दशा परिणामों की चर्चा अगली पोस्ट मे करेंगे।

पोस्ट को like और share करें।

कुंडली analysis के लिये संपर्क करें

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

contact No 9758023241

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

संपर्क: 9758023241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार