इंदौर ब्यूरो। मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया ड्यूटी के दौरान सदर बाजार से मल्हारगंज की ओर जा रहे थे। इमली बाजार के पास आरोपी शुभम जाट खुद पर धारदार चाकू से हमला कर रहा था और एक दुकानदार पर हमला करने का प्रयास कर रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
हाथ-पैर और गर्दन पर 6-7 वार
हमले में हेड कांस्टेबल के हाथ, पैर और गर्दन के पीछे करीब 6 से 7 वार किए गए। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी भी घायल, अस्पताल में भर्ती
आरोपी शुभम जाट को भी पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: प्रदेश 24 न्यूज़
