Headlines
प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव, भाजपा मध्यप्रदेश

“सनातन और हिंदुत्व शरीर-आत्मा जैसे, इन्हें बांटने का प्रयास न हो”: दिग्विजय पर BJP का हमला, महाकाल से माफी की मांग

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि सनातन और हिंदुत्व एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तुष्टिकरण के तहत दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले बाबा महाकाल से माफी मांगने की मांग की।

Read Full News
रामप्रकाश अहिरवार, नवागत आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल

भोपाल नगर निगम की कमान अब रामप्रकाश अहिरवार के हाथ: संस्कृति जैन वित्त विभाग में उप सचिव — जानें नए आयुक्त की खासियत

भोपाल नगर निगम को नया आयुक्त मिल गया है। 2018 बैच के IAS रामप्रकाश अहिरवार अब राजधानी की कमान संभालेंगे, उनके साथ मेट्रो रेल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। संस्कृति जैन वित्त विभाग में उप सचिव बनाई गई हैं।

Read Full News
महाकालपुरम प्रकल्प के भूमिपूजन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आदर्श विद्यालयों से ही नई पीढ़ी संस्कारित होगी: CM डॉ. यादव ने उज्जैन में महाकालपुरम प्रकल्प का किया भूमिपूजन, 1.25 करोड़ की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के जियापुरा में विद्या भारती की मानव बाल कल्याण समिति के बहुउद्देशीय महाकालपुरम प्रकल्प का भूमिपूजन किया और प्रकल्प के लिए 1.25 करोड़ रुपये की घोषणा की। कहा — आदर्श विद्यालयों से ही नई पीढ़ी संस्कारित होगी।

Read Full News
महिला किसान दिवस पर सम्मान समारोह

महिला किसान दिवस पर मध्यप्रदेश का गौरव: इंदौर की शर्ली जॉन थॉमस और जबलपुर की प्रीति पटेल राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस-2026 पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की दो प्रतिनिधियों — इंदौर की उप संचालक कृषि शर्ली जॉन थॉमस और जबलपुर की कृषक प्रीति पटेल — को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

Read Full News
बड़नगर में विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बड़नगर में CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: मोर संरक्षण की नई परियोजना, फूड प्रोसेसिंग पार्क, चामुंडा धाम में 22.34 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़नगर में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नई परियोजना, फूड प्रोसेसिंग पार्क और कवि प्रदीप सम्मान समारोह की घोषणा की। मां चामुंडा धाम गजनीखेड़ी में 22.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Read Full News
श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करती पूजा चौधरी

संभाग स्तरीय कालिदास समारोह में पूजा चौधरी ने जीता प्रथम स्थान: श्लोक पाठ प्रतियोगिता में इंदौर का नाम रोशन

संभाग स्तरीय कालिदास समारोह 2026 में वरिष्ठ वर्ग की श्लोक पाठ प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेहरू नगर की छात्रा पूजा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।

Read Full News
सांकेतिक चित्र: भोपाल शहर

झीलें दम तोड़ रही हैं, विकास का जश्न जारी

रामसर का सम्मान हो या भोपाल की झीलों का गौरव — वरिष्ठ संपादक अनीता चौबे का संपादकीय: जब प्राकृतिक धरोहरें ही सुरक्षित नहीं, तो संरक्षण के दावों का मतलब क्या है?

Read Full News
एम.वाय. अस्पताल में PET-CT स्कैन मशीन का अवलोकन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने MY अस्पताल में PET-CT स्कैन सेंटर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के शासकीय एम.वाय. अस्पताल के न्यू कैंसर हॉस्पिटल ब्लॉक में PET-CT स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया। PPP मॉडल पर श्री अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से स्थापित इस सेंटर से कैंसर मरीजों को उपचार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Read Full News
इंदौर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

इंदौर में ऑयल-पेंट केमिकल की 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग: 2 फैक्ट्रियां जलकर राख, कोई जनहानि नहीं

इंदौर के कालिंदी गोल्ड सिटी के पास बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में ऑयल-पेंट्स और केमिकल से जुड़ी 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Read Full News
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

शाजापुर: जन विश्वास शिविर में पहुंचे मंत्री इंदर सिंह परमार और नवागत कलेक्टर, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं — कई का मौके पर निराकरण

शाजापुर के अमलावती गांव में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और नवागत कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई का मौके पर निराकरण किया गया।

Read Full News
दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार