रिपोर्ट अनुष्ठ चौहान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गीता भवन चौराहा पर यातायात पुलिस और नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह के मार्गदर्शन और डीसीपी यातायात आनंद कलादगी के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल, की-चेन, पेन और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश देकर हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नुवोको की टीम ने ट्रैफिक प्रहरी बनकर नागरिकों को जागरूक किया।
यातायात पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की अपील की।
