Headlines

जल संरक्षण के संकल्प के साथ कोष्टी समाज का गरबा महोत्सव: मां दुर्गा की आराधना में झूमे समाजजन

कोष्टी समाज युवा समिति का गरबा महोत्सव, इंदौर

रिपोर्ट राज वर्मा सिटी रिपोर्टर इंदौर

कोष्टी समाज युवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए किया गया। इस वर्ष महाष्टमी अगले दिन होने के कारण आयोजन एक दिवसीय रखा गया, जबकि प्रतिवर्ष यह दो दिवसीय होता था।

जल संरक्षण की शपथ

सुरभि गार्डन, एबी रोड पर आयोजित इस महोत्सव की सबसे खास बात रही जल संरक्षण का संकल्प। सर्वप्रथम मां की पूजन-वंदना के बाद कोष्टी समाज पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवंश ने समाजजनों को संबोधित किया। उन्होंने इस वर्ष कम वर्षा और आने वाले दिनों में पानी की संभावित समस्या को ध्यान में रखते हुए सभी समाजजनों को पानी बचाने और पानी का कम उपयोग करने की शपथ दिलाई।

संपूर्ण परिसर में जल संरक्षण के स्लोगन लगाए गए थे। समाज के लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रत्येक सदस्य को बधाई दी।

गरबा नृत्य से मां की आराधना

शपथ के बाद समाज के बालक-बालिकाओं, महिला-पुरुषों सहित सभी वर्गों ने गरबा नृत्य करके मां दुर्गा की आराधना की। ढोल की थाप पर थिरकते समाजजनों ने समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आयोजन समिति

समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र कौल, सचिव निलेश श्रीवंश, आयोजन समिति के राजेन्द्र बुर्रा, हेमंत गढ़वाल, संतोष कौल, अजय हेड़ऊ, नितेश कौल, मनीष रिमझा आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महेश वर्मा, ललित वर्मा, प्रवीण बांगड़, किशनलाल बोकरे, सुनीता बांगर, विजेन्द्र ग्रेवाल सहित समाज के सभी वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बबलू केसरी ने किया और आभार निखिल परेता ने माना। अंत में समाजजनों के लिए फलाहारी की व्यवस्था रखी गई थी।


फोटो: कोष्टी समाज युवा समिति का गरबा महोत्सव (फोटो: विशेष)

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार