Headlines

एनुअल फाइलिंग सीजन को लेकर MCA का संवाद सत्र: सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की

MCA संवाद सत्र, इंदौर संवाद सत्र में सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल का स्वागत। (फोटो: सौजन्य)

इंदौर। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) भारत सरकार ने पीक एनुअल फाइलिंग सीजन को सुचारू और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से हितधारकों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्रालय सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल शामिल हुईं। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, कंपनी सचिवों, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और कॉर्पोरेट पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम होटल श्रीमाया रेसीडेंसी, ए बी रोड पर संपन्न हुआ।

MCA-V3 पोर्टल पर चर्चा

संवाद सत्र का उद्देश्य एनुअल फाइलिंग प्रक्रिया के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा और MCA-V3 पोर्टल पर ई-फॉर्म्स (AOC-4, MGT-7 आदि) की सहज फाइलिंग सुनिश्चित करना था। सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा कि उपयोगकर्ताओं के लिए पोर्टल की क्षमता बढ़ाने और तकनीकी व्यवधान का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

समय पर फाइलिंग की अपील

सचिव महोदया ने कंपनियों और पेशेवरों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर अपने वार्षिक रिटर्न और वित्तीय विवरण जमा करें। एसोसिएशन की ओर से श्री योगेश मेहता ने सचिव महोदया को कंपनियों की समस्याओं से संबद्ध एक सुझाव प्रतिवेदन दिया। सचिव ने प्रक्रिया में आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय भारत में व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) और पारदर्शी कॉरपोरेट प्रशासन (Corporate Governance) के प्रति प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार