Headlines

आयुक्त ने पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण: गोंदवाले धाम टंकी से 15 दिन में जलप्रदाय शुरू करने के निर्देश, फल बाग में 30 MLD पंप का जायजा

निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण करते आयुक्त और अधिकारी निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण करते आयुक्त और अधिकारी

डेस्क रिपोर्ट

आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज शहर में संचालित विभिन्न पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को शेष कार्यों में तेजी लाने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गोंदवाले धाम टंकी से 15 दिन में जलप्रदाय

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सिंघल ने सर्वप्रथम गोंदवाले धाम पानी की टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने टंकी से संबंधित शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा आगामी 15 दिवस के भीतर टंकी से जलप्रदाय प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवस्थागत कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के लिए कहा, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को पेयजल आपूर्ति का लाभ शीघ्र मिल सके।

सांकेतिक चित्र: पानी की टंकी
सांकेतिक चित्र: पानी की टंकी

फल बाग में 30 MLD पंप

इसके पश्चात आयुक्त ने फल बाग में 30 एमएलडी क्षमता के पंप की स्थापना के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पंप स्थापना सहित उससे संबंधित शेष कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, परियोजना को शीघ्र क्रियाशील बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

डीएव्हीव्ही टंकी लगभग पूर्ण

आयुक्त द्वारा डीएव्हीव्ही की निर्माणाधीन पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया गया। टंकी का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। आयुक्त ने शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में पेयजल वितरण के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टंकी एवं वितरण नेटवर्क से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं, जिससे टंकी के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रारंभ किया जा सके।

आजाद नगर और नौलखा टंकी

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने आजाद नगर पानी की टंकी के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को शेष कार्यों में तेजी लाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त नौलखा टंकी के निर्माण कार्य तथा पेयजल वितरण पाइपलाइन के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने, कार्यों में आ रही बाधाओं का त्वरित निराकरण करने तथा पाइपलाइन सहित सभी संबंधित कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ नागरिकों को शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।

आयुक्त श्री सिंघल ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। निर्माण कार्यों एवं पाइपलाइन बिछाने के कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार