Headlines

मनावर में युवाओं को दिया जा रहा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

बजरंग दल का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

मनावर में युवाओं को मिल रहा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

मनावर। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा आयोजित प्रांतीय शीतकालीन शौर्य प्रशिक्षण वर्ग मनावर में संचालित हो रहा है, जिसका समापन 4 जनवरी 2026 को होगा। इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में मालवा प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक युवा शिक्षार्थी एवं 30 अनुभवी शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं।

प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र भार्गव ने विशेष बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि “विश्व को ज्ञान देने वाला भारत ही विश्व गुरु है। भारत का ज्ञान ही विश्व को दिशा देने वाला आधार है।” उनके ओजस्वी उद्बोधन से युवाओं में आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिली।

संस्कारित और राष्ट्रभक्त युवा पीढ़ी के निर्माण का उद्देश्य

प्रांत प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है, जो शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संस्कारित और नशा मुक्त हो। संगठन का मानना है कि युवाओं को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ना राष्ट्र निर्माण की दिशा में अत्यंत आवश्यक है। शिविर के माध्यम से समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत किया जा रहा है।

सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर

नौ दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक और बौद्धिक दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शारीरिक प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के गुर, योग और व्यायाम, जबकि बौद्धिक सत्रों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्र सुरक्षा, समय प्रबंधन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। यह वर्ग युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, नितिन पाटीदार, यश बचानी सहित संगठन के केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर वर्ग का संचालन कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार