इंदौर में 2.5 किमी से अधिक लंबी चुनरी बिजासन माता को होगी अर्पित: सुदर्शन गुप्ता की विशाल चुनरी यात्रा में CM डॉ. मोहन यादव भी होंगे शामिल
इंदौर में नवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी विशाल चुनरी यात्रा आज निकाली जा रही है। सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर यात्रा बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा में शामिल होने की स्वीकृति दी है।
