Headlines
1021 कन्याओं का पूजन, मालवा मिल इंदौर

1021 कन्याओं-माताओं के पूजन से गूंजा मालवा मिल क्षेत्र: परशुराम सेना व मिश्रा फाउंडेशन का विशाल भंडारा संपन्न

इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र में श्री परशुराम सेना व एस.एस.एम. मिश्रा सोशल फाउंडेशन ने 1021 कन्याओं-माताओं का पूजन कर विशाल भंडारा आयोजित किया। शाम 5 से रात 12 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

Read Full News
कोष्टी समाज युवा समिति का गरबा महोत्सव, इंदौर

जल संरक्षण के संकल्प के साथ कोष्टी समाज का गरबा महोत्सव: मां दुर्गा की आराधना में झूमे समाजजन

इंदौर में कोष्टी समाज युवा समिति ने जल संरक्षण के संकल्प के साथ एक दिवसीय गरबा महोत्सव मनाया। समाजजनों ने पानी बचाने की शपथ ली और गरबा नृत्य से मां दुर्गा की आराधना की।

Read Full News
वायरल वीडियो का फ्रेम: अभय प्रशाल में ताल गरबा महोत्सव

ताल गरबा महोत्सव में भिड़े प्रतिभागी: अभय प्रशाल का पंडाल बना अखाड़ा, युवक को जमीन पर पटककर पीटा — वीडियो वायरल

इंदौर के अभय प्रशाल में चल रहे ताल गरबा महोत्सव में कोहनी लगने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ा कि पंडाल अखाड़े में बदल गया। लात-घूंसे, बेल्ट और डंडों से मारपीट, एक युवक को जमीन पर पटककर पीटा — वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

Read Full News
महिला किसान दिवस पर सम्मान समारोह

महिला किसान दिवस पर मध्यप्रदेश का गौरव: इंदौर की शर्ली जॉन थॉमस और जबलपुर की प्रीति पटेल राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस-2026 पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की दो प्रतिनिधियों — इंदौर की उप संचालक कृषि शर्ली जॉन थॉमस और जबलपुर की कृषक प्रीति पटेल — को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

Read Full News
श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करती पूजा चौधरी

संभाग स्तरीय कालिदास समारोह में पूजा चौधरी ने जीता प्रथम स्थान: श्लोक पाठ प्रतियोगिता में इंदौर का नाम रोशन

संभाग स्तरीय कालिदास समारोह 2026 में वरिष्ठ वर्ग की श्लोक पाठ प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेहरू नगर की छात्रा पूजा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।

Read Full News
एम.वाय. अस्पताल में PET-CT स्कैन मशीन का अवलोकन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने MY अस्पताल में PET-CT स्कैन सेंटर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के शासकीय एम.वाय. अस्पताल के न्यू कैंसर हॉस्पिटल ब्लॉक में PET-CT स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया। PPP मॉडल पर श्री अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से स्थापित इस सेंटर से कैंसर मरीजों को उपचार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Read Full News
इंदौर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

इंदौर में ऑयल-पेंट केमिकल की 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग: 2 फैक्ट्रियां जलकर राख, कोई जनहानि नहीं

इंदौर के कालिंदी गोल्ड सिटी के पास बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में ऑयल-पेंट्स और केमिकल से जुड़ी 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Read Full News
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

‘6 लाख करोड़ का कर्ज़, गले पड़ गई लाड़ली बहना’: दिग्गी राजा का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — भ्रष्टाचार अब सदाचार बन गया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्टेट प्रेस क्लब के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में कहा कि लाड़ली बहना योजना सरकार के गले पड़ गई है और करीब 6 लाख करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश पर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अब सदाचार बन गया है।

Read Full News
एम.के.एच.एस. गुजराती कन्या महाविद्यालय में ढोलिडा रास गरबा करती छात्राएं

एम.के.एच.एस. गुजराती कन्या महाविद्यालय में ढोलिडा रास गरबा: विकसित भारत 2047 की थीम पर थिरकीं छात्राएं

इंदौर के एम.के.एच.एस. गुजराती कन्या महाविद्यालय में मां अम्बे की आराधना के साथ विकसित भारत 2047 की विशेष थीम पर ढोलिडा रास गरबा आयोजित हुआ। गरबा प्रतियोगिता में 12 समूहों ने प्रस्तुति दी, ओपन गरबा हुआ और विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Read Full News
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर से: महाकाल से अयोध्या तक 930 किमी की जन-जागरण यात्रा, ‘रामालय ट्रस्ट’ गठन की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में विजयादशमी 20 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की। उन्होंने ‘रामालय ट्रस्ट’ गठन और धार्मिक स्थलों के चढ़ावे की निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी।

Read Full News
दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार