Headlines

इंदौर में आज पीएचडी पत्रकारों का अभिनंदन, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख के पुरस्कार

मनोज श्रीवास्तव, आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, म.प्र.

इंदौर ब्यूरो। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की समापन बेला में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे अभिनव कला समाज सभागार में इंदौर के पीएचडी धारक पत्रकारों और मीडिया शिक्षकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में महोत्सव के दौरान आयोजित तीन तात्कालिक रिपोर्टिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एक लाख रुपए के नगद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्य अतिथि और अध्यक्षता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, म.प्र. मनोज श्रीवास्तव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई करेंगे।

रशीद किदवई, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक

फोटो: रशीद किदवई, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक — कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

स्व. नागपाल दंपति की स्मृति में आयोजन

महोत्सव के निदेशक और स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने बताया कि शिक्षाविद एवं लेखक डॉ. ओम नागपाल एवं साहित्यकार वीणा नागपाल की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में इंदौर के पीएचडी धारक पत्रकारों और मीडिया शिक्षकों का अभिनंदन किया जाएगा।

शिक्षाविद एवं लेखक डॉ. ओम नागपाल

फोटो: शिक्षाविद एवं लेखक डॉ. ओम नागपाल — इन्हीं की स्मृति में अभिनंदन समारोह।

साहित्यकार वीणा नागपाल

फोटो: साहित्यकार वीणा नागपाल — इन्हीं की स्मृति में अभिनंदन समारोह।

इनका होगा अभिनंदन

समारोह में डॉ. मानसिंह परमार, डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, डॉ. सोनाली नरगुंदे, डॉ. चंदन गुप्ता, डॉ. अमित मंडलोई, डॉ. जितेन्द्र व्यास, डॉ. जितेंद्र जाखेटिया, डॉ. जमना मिश्रा, डॉ. क्रांति चतुर्वेदी, डॉ. आरती मंडलोई, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. राजू जान, डॉ. मनीष काले, डॉ. सुनील जोशी, डॉ. अभय नीमा, डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. रोशनी सोलंकी, डॉ. सीमा उईके, डॉ. शिवली, डॉ. विवेकवर्धन श्रीवास्तव, डॉ. लखन रघुवंशी, डॉ. नारायण पाटीदार, डॉ. रागिनी दीक्षित, डॉ. कामना लाड, डॉ. नीलमेघ चतुर्वेदी, डॉ. सिद्धार्थ माछीवाल, डॉ. हिना तिवारी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संतोष पाटीदार, डॉ. सुशीम पगारे, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. पंकज विरमाल, डॉ. माला सिंह ठाकुर और डॉ. वंदना जोशी का अभिनंदन पत्र भेंट कर अभिनंदन किया जाएगा।

एक लाख के नगद पुरस्कार

प्रवीण खारीवाल ने बताया कि विगत 2, 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा आयोजित महोत्सव में तीनों दिन वरिष्ठ पत्रकार देवदान मित्रा, मिलिंद खांडेकर एवं शिशिर सिन्हा की मास्टर क्लास का आयोजन किया गया था। विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए इन मास्टर क्लास में तात्कालिक रिपोर्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी। विजेताओं को एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपए और दो प्रोत्साहन पुरस्कार 3,000-3,000 रुपए के दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।

फोटो: स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. (सौजन्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार