प्रदेश का सोया खेतों से निकलकर दुनिया के बाजारों में बना रहा है अपनी पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा — प्रदेश का सोया खेतों से निकलकर दुनिया के बाजारों में अपनी पहचान बना रहा है। देश की सोयाबीन खेती का 45% क्षेत्रफल और कुल उत्पादन का 35% से अधिक हिस्सा मध्यप्रदेश में है। भावांतर योजना से पिछले वर्ष 7.17 लाख किसानों को 1,475 करोड़ रुपये मिले।
