Headlines

इंदौर में कांग्रेस का पैदल मार्च: CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

इंदौर ब्यूरो। शहर कांग्रेस ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ा गणपति चौराहे से पैदल मार्च निकालकर टोरी कॉर्नर पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं की भी अच्छी-खासी संख्या रही।

कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग पर पक्षपात और भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की रक्षा करने में नाकाम रहा है और वोट चोरी जैसे गंभीर मामलों पर चुप्पी साधे हुए है। कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाना है, ज्ञानेश कुमार को हटाना है” के नारे लगाए।

टोरी कॉर्नर की ओर बढ़ता कांग्रेस का पैदल मार्च
टोरी कॉर्नर की ओर बढ़ता कांग्रेस का पैदल मार्च। (फोटो: प्रदेश 24 न्यूज़)

पुलिस-फायर मौके पर तैनात

पुतला दहन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही, जिसने पुतले की आग पर पानी डाला।

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदर्शन में तख्ती लिए कांग्रेस कार्यकर्ता। (फोटो: प्रदेश 24 न्यूज़)

SIR में गड़बड़ी का आरोप

यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में लाखों वोट काटे गए हैं। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार