Headlines

अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर–असारवा एक्सप्रेस 29 अक्टूबर तक नरोडा तक ही चलेगी

इंदौर–असारवा एक्सप्रेस ब्लॉक के कारण प्रभावित। सांकेतिक चित्र।

इंदौर। अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर–असारवा एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला किया है।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 29 अक्टूबर 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19315 इंदौर–असारवा एक्सप्रेस नरोडा रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। नरोडा–असारवा के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक असारवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19316 असारवा–इंदौर एक्सप्रेस नरोडा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। असारवा–नरोडा के बीच यह निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और ठहराव की अद्यतन जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in या RailOne ऐप पर देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार