महाकाल मंदिर में देर रात उतरे NSG कमांडो: महालोक में 3 घंटे चला आतंकी हमला रोधी मॉक ड्रिल, डमी बंधकों को छुड़ाने का पूर्वाभ्यास
उज्जैन ब्यूरो देश के सबसे प्रसिद्ध और संवेदनशील धार्मिक स्थलों में शुमार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा सुरक्षा अभ्यास किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो ने स्थानीय पुलिस, मध्य प्रदेश एसटीएफ, जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के…
