Headlines

भ्रामक भर्ती पत्र पर भरोसा न करें, आजीविका मिशन में वर्तमान में कोई भर्ती नहीं

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में अभी किसी भी स्तर पर कोई भर्ती नहीं की जा रही है। विभिन्न जिलों में भर्ती के सम्बंध में एक निराधार पत्र के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है जो कि पूरी तरह असत्य है।                 वायरल पत्र उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास एस. के. मिश्रा के…

Read Full News

अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहा गया एमपी ट्रांसको के हितेश तिवारी का शोधपत्र

अंतरराष्ट्रीय विद्युत ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर आयोजित 6वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के कार्यपालन अभियंता इंजीनियर हितेश तिवारी द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र को व्यापक सराहना मिली है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) भिलाई के इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) जमशेदपुर के सहयोग से भिलाई में आयोजित इस सम्मेलन में “ऑप्टिमल…

Read Full News

छह राज्यों के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था का किया अवलोकन

 मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में स्मार्ट मीटर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन एवं नॉलेज शेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र राज्यों के बिजली अधिकारी भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर से सीधे पोलोग्राउंड स्थित…

Read Full News

चाइना धागे से पतंगबाजी पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नागरिकों से अपील

गत समय में घटित विभिन्न घटनाओं से यह संज्ञान में आया है कि पतंगबाजी में उपयोग होने वाले चायना (नायलॉन/सिंथेटिक) धागे के कारण पक्षियों के साथ-साथ जनसामान्य को गंभीर क्षति पहुँच रही है। कई मामलों में पक्षी चायना धागे में उलझकर घायल हुए हैं तथा कुछ प्रकरणों में उनकी मृत्यु भी हुई है। इसी प्रकार, सड़क…

Read Full News

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, नयनाभिराम झांकियां और रंगारंग कार्यक्रम होंगे

इंदौर में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का समारोह पूर्ण उत्साह के साथ गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य समारोह 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित की गई।                 बैठक में एमपीआईडीसी…

Read Full News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोहड़ी पर्व पर संदेश: भाईचारे और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाएं यह पर्व

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई फसल के स्वागत और हर्ष व उल्लास के पावन पर्व ‘लोहड़ी’ की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव के भाव को और सुदृढ़ करें, यही मंगलकामना है।

Read Full News

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक, शिक्षा से लेकर शहरी विकास तक हजारों करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य बैठक में टैबलेट के साथ शामिल हुए। मंत्रि-परिषद द्वारा शैक्षणिक संवर्ग के सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए 1 जुलाई 2023 अथवा उसके बाद की तिथि…

Read Full News

भागवत कथा का सुदामा चरित्र से हुआ समापन

संतो की कृपा और मार्गदर्शन में ही नारायण को प्राप्त किया जा सकता है आयोजक रजत शर्मा एवं संयोजक विशाल पटेल ने बताया कि वैष्णव धाम परिसर स्कीम 140 में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजक ने बताया कि संतों के चरण चिन्ह से ही हर कार्य सफल…

Read Full News

पद्मश्री डॉ. नंदलाल बोडिया की जन्मतिथि पर क्षय पीड़ित सहायक संघ ने किया माल्यार्पण व सेवा कार्य

इंदौर। क्षय पीड़ित सहायक संघ के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नंदलाल जी बोडिया की जन्मतिथि आज क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल नर्सिंग कॉलेज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संघ के संरक्षक डॉ. जी.डी. नागर, अध्यक्ष श्री एच.एल. जैन, डॉ. विजय जी छजलानी, सचिव श्री…

Read Full News

गांधी हाल बना ई-रिक्शा चालकों की आवाज़ का केंद्र, प्रशासन से की समाधान की मांग

रिपोर्ट:अनुष्ठ चौहान इंदौर के गांधी हाल परिसर में मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों की बड़ी और संगठित मौजूदगी देखने को मिली। अपनी रोज़ी-रोटी से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर एकत्रित हुए चालकों ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचा। ई-रिक्शा चालकों ने ज्ञापन के माध्यम से परमिट व्यवस्था में सरलता,…

Read Full News
दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार