इंदौर ब्यूरो
एकता सहयोग समिति, उषागंज, छावनी, इंदौर द्वारा आज रात 9:00 बजे छावनी, उषागंज मैदान पर रावण दहन कार्यक्रम रखा गया है। इस बार का मुख्य आकर्षण होगा राम-रावण का इलेक्ट्रॉनिक भीषण युद्ध।
21 फीट राम vs 51 फीट रावण
एकता सहयोग समिति के अध्यक्ष पंडित कपिल तिवारी एवं आयोजक लव मीणा ने बताया कि इस बार 21 फीट ऊंचे रामजी और 51 फीट ऊंचे रावण का इलेक्ट्रॉनिक भीषण युद्ध होगा।
हर साल नई टेक्नोलॉजी
तिवारी एवं मीणा ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष नई टेक्नोलॉजी से रावण बनाया जाता है। इस बार भी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
मोहल्ले के नागरिकों की मेहनत
लव मीणा ने बताया कि मोहल्ले के नागरिक ही मिलकर राम-रावण बना रहे हैं। इनमें कुश, सचिन, रितेश मीणा, दानिश खान, कान्हा सिलावट, अयाज खान, सुनील हिरवे, शोएब खान, कालू रायकवार प्रमुख हैं।

फोटो: उषागंज छावनी में राम-रावण (फोटो: विशेष)
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।
