इंद्रदेव ने किया राजाधिराज का जलाभिषेक — झमाझम बारिश में भी डटे रहे भक्त, दशहरा मैदान में शमी-शस्त्र पूजन के साथ संपन्न हुई महाकाल की ऐतिहासिक सवारी
उज्जैन ब्यूरो धर्मनगरी उज्जैन में विजयादशमी पर राजाधिराज भगवान महाकाल की सवारी इस बार इतिहास रच गई। मंगलवार 20 अक्टूबर की शाम चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से राजसी वैभव के साथ निकली नगर सीमा लंघन की सवारी जब नए शहर फ्रीगंज की ओर बढ़ी, तो इंद्रदेव ने भी राजाधिराज का स्वागत जलाभिषेक से किया।…
