Headlines

इंदौर: महापौर के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘मित्रासुर’ के पुतले का दहन

'मित्रासुर' के पुतले का दहन करते कांग्रेस पार्षद

इंदौर ब्यूरो

इंदौर नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, पेयजल संकट और जनसमस्याओं को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सोनिला मिमरोट भाटिया के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस पार्षद दल द्वारा महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ‘मित्रासुर’ के पुतले का दहन किया गया।

कांग्रेस के आरोप

प्रदर्शन में भागीरथपुरा कांड, फर्जी नामांतरण घोटाला, बेलेश्वर बावड़ी हादसा, शहर में गड्ढों की समस्या, घटिया यातायात व्यवस्था, जल संकट, फर्जी बिल घोटाला, विकास कार्यों में भेदभाव, अवैध होर्डिंग और सफाईकर्मियों को झूठे आश्वासन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कांग्रेस पार्षद दल का कहना है कि नगर निगम प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा। शहर की बुनियादी समस्याओं और निगम से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

दूसरा पक्ष

इस खबर के लिखे जाने तक महापौर या भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रतिक्रिया आने पर खबर अपडेट की जाएगी।


फोटो: ‘मित्रासुर’ के पुतले का दहन करते कांग्रेस पार्षद (फोटो: विशेष)

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार