रिपोर्ट राज वर्मा सिटी रिपोर्टर इंदौर
भक्ति, श्रद्धा और मातृशक्ति के प्रति सम्मान के पावन पर्व नवरात्र के शुभ अवसर पर मालवा मिल स्थित भंडारे वाले साईं मंदिर (यशवंत निवास रोड) पर एक अभूतपूर्व धार्मिक समागम देखने को मिला। श्री परशुराम सेना, इंदौर एवं एस.एस.एम. मिश्रा सोशल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘जया जननी पूजन’ एवं विशाल भंडारे का ऐतिहासिक आयोजन हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
1021 मातृशक्तियों का दिव्य पूजन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 1021 कन्याओं एवं माताओं का एक साथ किया गया विधिवत पूजन रहा। मां दुर्गा के नन्हे स्वरूपों का पाद-प्रक्षालन (चरण पखारकर) कर महाआरती उतारी गई। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कन्या पूजन का दृश्य अत्यंत दिव्य और भावुक करने वाला था।
शाम 5 से रात 12 बजे तक महाभंडारा
मुख्य आयोजक पंडित अनूप शुक्ला एवं पंडित प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने बताया कि पूजन के पश्चात शाम 5 बजे से देर रात 12 बजे तक महाभंडारा निर्बाध रूप से चला, जिसमें हजारों धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।
जनप्रतिनिधियों का तांता
इस आयोजन में विधायक महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, वरिष्ठ नेता मुकेश सिंह राजावत, उषा प्रेम मिश्रा, टीनू जैन, एडवोकेट जितेन्द्र त्रिपाठी, समाजसेवी हरीश विजयवर्गीय, आशीष पचौरी, पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा, महेश जोशी, पार्षद मुद्रा शास्त्री, प्रणव मंडल, भाजपा नेता रघु यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महिला शक्ति में पूर्व पार्षद कविता खुवाल, निर्मला पप्पी शर्मा, पूनम अनूप शुक्ला, अर्चना मिश्रा, संजना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन को दिव्य रूप प्रदान किया।
आयोजन समिति का योगदान
आयोजन को सफल बनाने में सतीश देवांग, प्रकाश सेरोके, तेजस झाडे, नितिन चौहान, भीम नायक, आनंद पोरवाल, त्रिलोक खत्री सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पंडित अनूप शुक्ला एवं द्वारका चौरसिया ने किया, आभार पंडित प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने माना।
फोटो: 1021 कन्याओं का पूजन समारोह (फोटो: विशेष)
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।
