Headlines

वृद्धाश्रम में जमी संगीत की महफिल — कैलाश विजयवर्गीय बोले, आपके आशीर्वाद से मोदी जी शतायु हों

इंदौर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज परदेशीपुरा स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किए। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर, चंदूराव शिंदे, मोर्चा प्रदेश मंत्री मोहित वर्मा, नगर अध्यक्ष निखिल सोनी, हेमराज वाडिया, मीडिया प्रभारी वरुण पाल, कल्याणमित्र समिति के अध्यक्ष राकेश दीक्षित की उपस्थिति में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया और दैनंदिन उपयोग की वस्तुएं भेंट की गईं।

आपके आशीर्वाद से मोदी जी दीर्घायु हों : कैलाश विजयवर्गीय

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं यहाँ 45 साल से आ रहा हूं, साल में दो बार आता हूं — रक्षाबंधन पर और दीपावली की खुशियां आपके साथ मनाता हूँ। आज तीसरी बार देश की खुशहाली और देश को सशक्त बनाने के लिए आशीर्वाद लेने आया हूँ। हमारे प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के, जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं — आपके आशीर्वाद से मोदी जी दीर्घायु हों, शतायु हों ताकि वे निरन्तर देश की सेवा करते रहें। उन्होंने 25 साल लगातार जनता की सेवा की, एक भी छुट्टी नहीं मनाई, दिन-रात देशवासियों की चिंता करते हैं। वे भारत को सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं : सुमित मिश्रा

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत 8 स्थानों पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ 22 सालों से आ रहा हूं, हमेशा आपका आशीर्वाद लेता हूं, लेकिन आज आपसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक विकास हो रहा है — रामलला का मंदिर बन गया, श्री राम मंदिर में विराजमान हो गए। केदारनाथ में शंकराचार्य प्रतिमा की स्थापना, काशी कॉरिडोर की स्थापना करके भारत का सांस्कृतिक पुनरुत्थान किया गया है।

युवाओं को 2014 के पहले और नए भारत का अंतर समझाएं : डॉ. निशांत खरे

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने कहा कि आप सभी अनुभवी हैं, आपने 2014 के पहले का भारत और वर्तमान के नए भारत को भी देखा है। यहां सेवा करने आने वाले युवाओं को नए भारत और 2014 के पहले के भारत में अंतर समझाएं।

वृद्धाश्रम में जमी संगीत की महफिल

इस अवसर पर संगीत की महफिल भी जमी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने “तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले” भजन गाया। वहीं वृद्धाश्रम के फड़के जी ने “चांद सी महबूबा हो” गीत सुनाया। पूर्व एमआईसी सदस्य चंदू राव शिंदे ने “पल पल दिल के पास तुम रहती हो”, “चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना — कभी अलविदा न कहना”, “कभी राम बनके — कभी श्याम बनकर चले आना” जैसे भजनों का दौर चलाया।

मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं की उपस्थिति में वृद्धाश्रम में सेवा देने वाले 12 सेवादारों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। आश्रम के वरिष्ठजनों को दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएं भी भेंट की गईं एवं सभी वरिष्ठजनों को भोजन करवाया गया।

इस अवसर पर मनीष चुरहट, संजय दीक्षित, अजीत कुशवाह, गीता कुशवाह, शैलेश ढोलवे, राकेश सोमवत, रोहित यादव, दीपक हटकर, रवि पांचाल, नन्नू यादव, भूरू यादव, यशवंत काशिद, सुरेंद्र पाल, तरुण माली, प्रवीण माली, शुभम सोलंकी, माही पंवार, पिंटू जोगी, गब्बर खाटवा, विनोद साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(फोटो: सौजन्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार