“सनातन और हिंदुत्व शरीर-आत्मा जैसे, इन्हें बांटने का प्रयास न हो”: दिग्विजय पर BJP का हमला, महाकाल से माफी की मांग
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि सनातन और हिंदुत्व एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तुष्टिकरण के तहत दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले बाबा महाकाल से माफी मांगने की मांग की।
