Headlines

अल्प वर्षा से निपटने की तैयारी: रबी फसलों के लिए बनेगी आकस्मिक कार्ययोजना, कृषि अमले को दिया प्रशिक्षण

रबी कार्ययोजना पर कृषि अमले का प्रशिक्षण कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र में मैदानी अमले का प्रशिक्षण। फोटो: जनसंपर्क मप्र

अल्प वर्षा से निपटने की तैयारी: रबी फसलों के लिए बनेगी आकस्मिक कार्ययोजना, कृषि अमले को दिया प्रशिक्षण

इंदौर ब्यूरो। इंदौर जिले में इस वर्ष अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्ययोजना को अमली रूप देने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन के लिए तैयार करने और गांव-गांव जाकर आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

औसत से 33 प्रतिशत कम वर्षा

उप संचालक कृषि श्री संदीप यादव ने बताया कि इंदौर जिले की औसत वार्षिक वर्षा 952.20 मिलीमीटर के विरुद्ध इस वर्ष अब तक 639.70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत से लगभग 33 प्रतिशत कम है। अल्प वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कृषि विभाग का मैदानी अमला लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों को रबी फसलों के लिए आवश्यक तकनीकी सलाह और अल्प वर्षा से निपटने के उपायों की जानकारी देगा।

रबी कार्ययोजना पर कृषि अमले का प्रशिक्षण
कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र में मैदानी अमले का प्रशिक्षण। फोटो: जनसंपर्क मप्र

वैज्ञानिकों ने दिया प्रबंधन का प्रशिक्षण

कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शुक्ला एवं डॉ. मिश्रा ने अल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के प्रबंधन, आकस्मिक कार्ययोजना तथा किसानों को दी जाने वाली आवश्यक सलाह के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह, उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती अल्पना वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री एस.आर. एस्केल, सहायक संचालक कृषि श्री देवीसिंह वर्मा, उप परियोजना संचालक आत्मा सुश्री रेणु पाराशर सहित समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार