MP में ‘सरकारी नौकरी’ का बड़ा ऐलान: 1,500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 3,357 कर्मचारियों को प्रमोशन
भोपाल के रवींद्र भवन में कृषि विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस साल मंडियों में 600 उपनिरीक्षकों समेत 1,500 से ज्यादा पदों पर नई भर्तियों का ऐलान किया; कार्यकाल में अब तक 85 हजार नियुक्तियां, अगले साल 1 लाख का लक्ष्य। 3,357 कर्मचारियों को प्रमोशन और 44 को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
