इंदौर। शहर के राजबाड़ा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एक सिटी बस ने पहले एक ई-रिक्शा को अपनी चपेट में लिया, फिर दो अन्य लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से आ रही थी और ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही एमजी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
फोटो: प्रदेश 24 न्यूज़
