भोपाल ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ‘बापू की रसोई’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने साथ बैठकर भोजन किया और संगठनात्मक विषयों पर आत्मीय संवाद किया। सहज माहौल में हुए इस संवाद में संगठन की गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के साथ प्रदेश प्रवक्ताओं तथा पार्टी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भोजन किया।

जनता की आवाज प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा
संवाद के दौरान संगठन की गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक रूप से बैठकर संवाद करना सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर देता है।

कार्यक्रम ने कांग्रेस संगठन में आपसी संवाद, सहभागिता और कार्यकर्ताओं के बीच सामूहिकता की भावना को रेखांकित किया।
