छतरपुर ब्यूरो।
“माता-पिता और गुरु ही साक्षात ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं।”
— पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मैहर में कथा के दौरान माता-पिता की सेवा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर माता ब्रह्मा के समान जन्मदात्री हैं, पिता विष्णु के समान पालनकर्ता हैं और गुरु शिव के समान सुधारक हैं।
उन्होंने कहा कि जन्म देने वाली माँ की सेवा किए बिना मंदिरों में की जाने वाली पूजा निष्फल है — जब जन्म देने वाली माता प्रसन्न होती हैं, तभी भगवती की कृपा मिलती है। भक्त पुंडलीक का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि माता-पिता की सेवा के कारण ही भगवान विट्ठलनाथ पंढरपुर में ईंट पर खड़े रहे।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता को कभी बेसहारा न छोड़ें और उनके त्याग का सम्मान करें।
आज का बागेश्वर सुविचार हमें याद दिलाता है कि माता-पिता और गुरु की सेवा ही सच्ची पूजा है।
