ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा
नमस्कार प्रिय Followers
योगों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम कुछ अन्य नये योग की चर्चा करते हैं।
गज केशरी योग
जब चन्द्रमा से केंद्र स्थान (1,4,7,10) में देव गुरु बृहस्पति हो तो गज केशरी योग बनता है।
ज्योतिष शास्त्र के मर्मज्ञ कहते हैं कि इस योग में जन्म लेने वाला जातक तेजस्वी, धन धान्य से परिपूर्ण और राज प्रिय होता है।
शौर्य योग
तृतीय भाव में शुभ ग्रह हो या इस भाव को शुभ ग्रह देखते हों और तृतीय भाव का स्वामी अस्त ना हो और वह स्व राशि या उच्च राशि का होकर बैठा हो तो शौर्य योग बनता है।
इस योग में जन्म लेने वाला जातक बहुत पराक्रमी होता है और उसके भाई यशस्वी होते हैं।
जलधि योग
जब चतुर्थ स्थान में शुभ ग्रह हो या शुभ ग्रह चतुर्थ स्थान को देखते हों साथ ही चतुर्थेश उच्च या स्व राशि का हो तो जलधि योग बनता है।
ज्योतिष शास्त्र के मर्मज्ञ कहते हैं कि इस योग में जन्म लेने वाला जातक धन धान्य से परिपूर्ण होता है। ऐसा व्यक्ति मंदिर और जलाशयों का निर्माण करवाता है।
अब अगली पोस्ट में केंद्र त्रिकोण राज योगों पर चर्चा होगी।
पोस्ट को like और share करें।
कुंडली analysis के लिये संपर्क करें।
ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा
Contact No 9758023241
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।
