Headlines

शनि महादशा: मंगल, राहु और गुरु की अंतर्दशा का फल

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

नमस्कार प्रिय Followers

आज हमारी चर्चा शनि की महादशा मे मंगल राहु और गुरु की अन्तर्दशा परिणामों पर होगी।

शनि की महादशा मे मंगल की अन्तर्दशा एक वर्ष एक माह नौ दिन की होती है।

यदि मंगल शुभ प्रभाव मे हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक के पराक्रम मे वृद्धि होती है। इस अन्तर्दशा मे जातक को माध्यम फल प्राप्त होते है। क्यों की शनि और मंगल नैसर्गिक शत्रु है। यदि मंगल बलवान होकर षष्ठ भाव से relation बना रहे हो तो इस दशा मे जातक के शत्रु परास्त होते है। यदि शनि और मंगल दोनों अशुभ प्रभाव मे हो तो इस दशा मे जातक को अशुभ फल प्राप्त होते है। जातक के अपने छोटे भाई से संबंध खराब होते है। यदि मंगल षष्ठ भाव से relation बना रहे हो और षष्ठेश कुंडली मे पीड़ित हो तो जातक को blood से related बीमारी भी हो सकती है।

शनि की महादशा मे राहु की अन्तर्दशा दो वर्ष दस माह छह दिन की होती है। यदि शनि और राहु कुंडली मे अच्छी स्थिति मे हो तो जातक को शुभ फल प्राप्त होते है। जातक को व्यापार मे अचानक से सफलता मिलती है। जातक share मार्केट lottery आदि से लाभ प्राप्त करता है। किन्तु शनि और राहु यदि अशुभ प्रभाव मे हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को कष्ट बहुत झेलने पड़ते है। जातक का चलता हुआ व्यापार अचानक से बंद हो जाता है। यदि कुंडली मे चन्द्रमा पीड़ित हो तो जातक को भ्रम बना रहता है। उसे कई प्रकार के phobia भी हो सकते है।

शनि की महादशा मे गुरु की अन्तर्दशा दो वर्ष छह माह 12 दिन की होती है। कुंडली मे यदि शनि और गुरु दोनों ही strong position मे हो तो इस दशा मे जातक को धन प्राप्ति होती है। जातक धर्म के मार्ग पर अग्रसर होता है। स्त्री जातकों की यदि विवाह योग्य आयु हो तो इस अन्तर्दशा मे स्त्री जातक का विवाह भी हो सकता है। यदि शनि और गुरु कुंडली मे पीड़ित होकर बैठे हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को धन हानि का सामना करना पड़ता है। जातक के अपने गुरु जनों से संबंध खराब हो सकते है। जातक को संतान संबंधी कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। कुंडली मे यदि षष्ठेश भी पीड़ित हो तो इस अन्तर्दशा मे जातक को पाचन तंत्र संबंधी रोग भी हो सकता है।

शनि की महादशा मे सारे ग्रहों की अन्तर्दशा की श्रंखला समाप्त होती है। अगली post मे बुध की महादशा मे सारे ग्रहों की अन्तर्दशा के फलों का वर्णन करेंगे।

post को like और share करें।

कुंडली analysis के लिये संपर्क करें।

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

Contact No 9758023241

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

Contact No. 9758023241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार