Headlines

रीवा: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख पहुंचीं मझिगवां, उचित मूल्य दुकान से स्वास्थ्य केन्द्र तक किया निरीक्षण

रीवा ब्यूरो। श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा एवं प्रभारी कलेक्टर रीवा सहित सभी जिला अधिकारी विशेष बस से सेवा संकल्प अभियान के तहत त्योंथर विकासखण्ड के ग्राम मझिगवां में आयोजित सेवा सेतु तथा जनविश्वास शिविर तक पहुंचे।

सेवा सेतु शिविर के लिए विशेष बस से रवाना होते जिला अधिकारी (फोटो: जिला प्रशासन, रीवा)

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख ने अधिकारियों के साथ उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि हितग्राहियों को अक्टूबर माह का खाद्यान सात दिवस में वितरित करायें।

प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख ने पंचायत भवन और सीएफटी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजनता को आवश्यकता होने पर ग्राम पंचायत निर्धारित राशि लेकर सार्वजनिक उपयोग के लिए आमजनों को सीएफटी भवन उपलब्ध करायें।

पंचायत भवन का निरीक्षण करतीं प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख (फोटो: जिला प्रशासन, रीवा)

उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करके उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच करें। एनमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगायें।

फोटो: जिला प्रशासन, रीवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार