Headlines

डेली कॉलेज में होगा एकत्रीकरण

RSS पथ संचलन (फाइल फोटो)

इंदौर ब्यूरो

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र-निर्माण के कार्य के अपने सौ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर इंदौर विभाग का वृहत एकत्रीकरण बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को सायं 4:30 बजे आयोजित होगा।

डेली कॉलेज में होगा एकत्रीकरण

यह एकत्रीकरण इंदौर के डेली कॉलेज में होगा, जिसमें इंदौर विभाग के पांचों जिलों के सक्रिय स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। इस “चरैवेति-एकत्रीकरण” का मूल संदेश है कि स्वयंसेवक और समाज अपने राष्ट्र कार्य को धैर्य व समर्पण के भाव के साथ सतत, निरंतर और निर्बाध रूप से करते रहें।

“चरैवेति चरैवेति” का संकल्प

संघ कार्य भविष्य में भी अग्रसर रहे, इसीलिए इस एकत्रीकरण का ध्येय वाक्य “चरैवेति चरैवेति” रखा गया है। स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया है कि भारत के परम वैभव को पुनः प्रतिष्ठित करने हेतु व्यक्ति-परिवर्तन से समाज-परिवर्तन का कार्य संपूर्ण ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे भी जारी रहेगा।

RSS सरसंघचालक मोहन भागवत (फाइल फोटो)
RSS सरसंघचालक मोहन भागवत (फाइल फोटो)

25 अक्टूबर को विजयादशमी पथ संचलन

विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदौर महानगर में पथ संचलन इस वर्ष रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को निकलेगा।

इंदौर विभाग के चार महानगरीय जिलों के 34 नगरों की लगभग 345 बस्तियों तथा महू ग्रामीण के 6 खंडों के 65 मंडलों से संचलन निकलेगा। इसकी तैयारियां स्वयंसेवक पिछले एक माह से कर रहे हैं, और सभी शाखाओं में स्वयंसेवक समता का अभ्यास भी कर रहे हैं।

इस वर्ष सभी बस्तियों में संचलन बस्ती के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा — मार्गों का निर्धारण स्थानीय इकाइयों द्वारा कर लिया गया है।

पथ संचलन (फाइल फोटो)
पथ संचलन (फाइल फोटो)

20 अक्टूबर को शस्त्र पूजन

20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन सभी शाखाओं एवं बस्तियों में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार