31 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर मुक्ति जैन ने रचा तप-आराधना का अनुपम अध्याय: इंदौर में भव्य तप अनुमोदना समारोह, दो जैनाचार्यों का वर्षों बाद एक मंच पर मिलन
मुक्ति कपिल जैन ने महामृत्युंजय तप के अंतर्गत 31 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण की। इंदौर के कीमती गार्डन में भव्य तप अनुमोदना समारोह में दो जैनाचार्यों का वर्षों बाद एक मंच पर मिलन हुआ।
