इंदौर में पशुपालन एवं डेयरी विकास की समीक्षा: श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक को ₹1 लाख का गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार, दुग्ध उत्पादन 9% से 20% करने का लक्ष्य
इंदौर ब्यूरो। कृषि उत्पादन आयुक्त के.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में इंदौर में पशुपालन एवं डेयरी विकास तथा संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पशु नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशु स्वास्थ्य और टीकाकरण, हरा चारा, कृत्रिम गर्भाधान, किसान कार्ड वितरण, गोबर-गोमूत्र से जैविक खाद, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, दुग्ध संकलन और साइलेज जैसे…
