Headlines

नक्षत्रों की श्रृंखला: रोहिणी नक्षत्र — ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

नमस्कार प्रिय Followers

नक्षत्रों क़ी चर्चा कों आगे बढ़ाते हुए आज हम रोहिणी नक्षत्र पर चर्चा करता है।

इस नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा और देवता ब्रह्म जी है।

प्रथम चरण

रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक क़ी शारीरिक दृष्टि से संरचना medium होती है। जातक जल्दी क्रोध करने वाला और दंभी होता है। कठिन परिश्रम करने पर भी जातक धन का संचय नही कर पाता। रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय चौबीसवें वर्ष में होता है। रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक के आराध्य देव हनुमान जी है।

द्वितीय चरण

इस नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातक सौम्य ,बुद्धिमान ,श्रेष्ठ गुणों वाला होता है। जातक कों व्यापार या कर्म से यश क़ी प्राप्ति होती है। द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय इक्कीसवें वर्ष में होता है। द्वितीय चरण के आराध्य देव गणेश जी है। गणेश कवच के पाठ से जातक का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

तृतीय चरण

रोहिणी नक्षत्र के तृतीय चरण में जन्म लेने वाला जातक गौर वर्ण ,अनेक कलाओं कों जानने वाला एवम सुन्दर होता है। जातक अपने जीवन में भौतिक सुख और संपदा प्राप्त करता है। इस चरण में जन्म लेने वाला जातक अपने बीसवें वर्ष में भाग्योदय के कारण दिशा प्राप्त करता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक क़ी आराध्य देवी माँ लक्ष्मी है। अतः जातक कों लक्ष्मी सहस्त्र नाम का पाठ करना चाहिय।

चतुर्थ चरण

रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने बालक जातक सुन्दर और आकर्षक होता है। जातक कों जल के प्रति विशेष आसक्ति होती है। वह नदी या तालाब में तैरने में प्रसन्नता प्राप्त करता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय सोलहवें वर्ष में होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक के आराध्य देव भगवान शिव है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक कों महा मृत्युंजय के जप से जीवन क़ी बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

मृगशिरा नक्षत्र के बारे में चर्चा अगली post में करेंगे।

पोस्ट कों like और share करें।

कुंडली analysis के लिये संपर्क करें।

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

Contact no 9758023241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार