Headlines

सफाई मित्रों को रोकने वालों पर FIR: आयुक्त क्षितिज सिंघल की चेतावनी, CCTV फुटेज बनेगा आधार

सिटी बस ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ बैठक सौजन्य: जनसंपर्क, मध्यप्रदेश

इंदौर ब्यूरो। इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सख्त रुख अपनाया है। सिटी बस ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ हुई बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कोई भी कर्मचारी यदि सफाई मित्र को कार्य पर आने से रोकता है या सफाई कार्य में अवरोध पैदा करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी।

बैठक में अपर आयुक्त प्रखर सिंह, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

“आपकी मेहनत से देश में रोशन हुआ इंदौर का नाम”

आयुक्त सिंघल ने कहा कि सफाई मित्रों और कर्मचारियों की मेहनत के कारण इंदौर का नाम देश में रोशन हुआ है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सुबह से फील्ड में रहें और अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दें। आयुक्त ने कहा, “इंदौर 8 सालों से स्वच्छता में नंबर वन है। हमें शहर की प्रतिष्ठा बनाए रखनी है, इसलिए पूर्ण ईमानदारी से कार्य करना है।”

काम पर आने से रोकने वालों पर होगी कार्रवाई

आयुक्त ने निर्देश दिया कि कर्मचारियों को काम पर आने से कोई रोक न पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सफाई कार्य में अवरोध डालने वालों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई में किसी प्रकार की कमी न आने देने के निर्देश दिए गए।

स्रोत: जनसंपर्क, मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार