Headlines

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को मुकाबला, पार्किंग स्थलों का निर्धारण

इंदौर का होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर का होलकर स्टेडियम। (सांकेतिक तस्वीर) फोटो: पलपल न्यूज़

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को मुकाबला, पार्किंग स्थलों का निर्धारण

इंदौर ब्यूरो। इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर, रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। दर्शक अपने वाहनों की पार्किंग एसजीएसआईटीएस परिसर के मैदान और बाल विनय मंदिर परिसर में कर सकेंगे।

इंदौर का होलकर स्टेडियम। (सांकेतिक तस्वीर) फोटो: पलपल न्यूज़

एमपीसीए कराएगा व्यवस्थाएं

निर्धारित पार्किंग स्थलों पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की ओर से पार्किंग हेतु समतलीकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग स्थल पर बैनर, पार्किंग स्थल तक पहुंचने के लिए दिशा सूचक फ्लेक्स, रोशनी और बैनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार