
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यायविद् एवं समाज सुधारक, श्रद्धेय महादेव गोविंद रानाडे की जयंती पर पुण्य स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय रानाडे जी के विचार, कृतित्व एवं चिंतन राष्ट्र की प्रगति और गरीब कल्याण की प्रेरणा देते हैं। मानवता की सेवा के लिए अपने अप्रतिम योगदान के लिए स्व. रानाडे सदैव याद किए जायेंगे।
