इंदौर में पतंग की डोर,बनी मौत की डोर ,इंदौर प्रसाशन ने किया सक्त बंदोबस

रिपोर्ट:अनुष्ठ चौहान

तीन इमली ब्रिज पर चाइनीस मांझे ने युवक का गला रेता, खून से लाल हुई सड़क

शहर में मौत हवा में उड़ रही है! प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चाइनीस मांझा इंदौर की सड़कों पर लोगों की जान ले रहा है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली ब्रिज पर ऐसा ही एक खौफनाक मंजर सामने आया, जहां चलते युवक का गला तेज़ धार वाले चाइनीस मांझे से कट गया। युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक की पहचान हेमराज चौरसिया, पेट्रोल पंप कर्मचारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही हेमराज ब्रिज पर पहुंचा, वह अचानक जमीन पर गिर गया। लोगों ने देखा कि उसके गले से फव्वारे की तरह खून बह रहा था। कुछ ही देर में ब्रिज पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक गले पर लगा घाव गहरा है और जान को खतरा बना हुआ है।
हालांकि पुलिस अभी इसे आधिकारिक रूप से चाइनीस मांझे की घटना मानने से बच रही है, लेकिन कट का तरीका और धार साफ तौर पर चाइनीस मांझे की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि-
जब चाइनीस मांझा प्रतिबंधित है, तो शहर में मौत का यह हथियार आखिर आ कहां से रहा है ?
कौन कर रहा है इसकी बिक्री और क्यों नहीं हो रही सख्त कार्रवाई ?
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इंदौर की सड़कों पर उड़ता यह मौत का मांझा अब आम जनता के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *