छह राज्यों के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था का किया अवलोकन

 मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में स्मार्ट मीटर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन एवं नॉलेज शेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र राज्यों के बिजली अधिकारी भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर से सीधे पोलोग्राउंड स्थित स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर पहुंचे। यहां इनका स्वागत अधीक्षण यंत्री श्रीमती कीर्ति सिंह, कार्यपालन यंत्री व कंट्रोल सेंटर प्रभारी नवीन गुप्ता आदि ने किया। दल में शामिल सर्व स्वप्निल गर्ग, एनए देसाई, राकेश नायर, ज्ञान प्रकाश, मुनीष चौपड़ा, जीजी चंदाकर, अरविंद बैनर्जी, कौशिक मुखर्जी, केएस बत्री के साथ सुश्री मिनी केवी, आशा पीए आदि उपस्थित थे। राज्यों के दल ने स्मार्ट मीटर की स्थापना, संचालन, उपभोक्ता संवाद, उपभोक्ता संतुष्टि, बिलिंग, छूट के साथ ही योजना क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों एवं समाधान इत्यादि के बारे में जानकारी ली। दल ने मीटरों के म्यूजियम को भी देखा, जहां चार किग्रा वजनी मीटरों के साथ ही अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर रखे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *