14 जनवरी को वेटरंस डे का आयोजन, वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का होगा सम्मान

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय इंदौर में वेटरंस डे का आयोजन 14 जनवरी को किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व सैनिकों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (सेवानिवृत्त) ने बताया कि वेटरंस डे का आयोजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जयरामपुर कॉलोनी इंदौर में 14 जनवरी को सुबह 11 बजे मनाया जायेगा। इस दौरान वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का सम्मान भी किया जायेगा। इसके अलावा पूर्व सैनिको, वीर नारियों, विधवाओं एवं आश्रितों की शिकायतों/समस्याओं का निराकरण एवं शासन द्वारा जारी पूर्व सैनिकों हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर मालवीय ने बताया कि वेटरंस डे प्रथम कमांडर इन चीफ, भारतीय सेना के पूर्व फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा के सम्मान एवं उनकी शानदार सेवाओं की याद में मनाया जाता है। फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने 1947 में हुए भारत- पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था एवं देश को विजय दिलाने में महती भूमिका निभाई थी। फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी याद में एवं साथ ही वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों द्वारा दी गई सेवाओं के सम्मान में यह आयोजन किया जाता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं एवं आश्रितों से आग्रह किया गया है कि वे 14 जनवरी को प्रातः 10:45 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जयरामपुर कॉलोनी इंदौर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *