इंदौर ब्यूरो
आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सुबह मधुमिलन चौराहे से छावनी, छावनी चौराहा से जगन्नाथ धर्मशाला तथा मालवीय नगर में निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर एवं अन्य अधिकारी, कंसल्टेंट, निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मधुमिलन चौराहे का शेष भाग शीघ्र पूर्ण करें
आयुक्त सिंघल द्वारा निरीक्षण के दौरान मधुमिलन चौराहे से छावनी चौराहा तक रोड के मध्य भाग पर यातायात शुरू हो सके, इस हेतु मधुमिलन चौराहे को जोड़ने वाले रोड के मध्य शेष भाग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सीवरेज पूर्ण, स्टॉर्म वाटर लाइन का कार्य तेज करें
निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर सीवरेज लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, स्टॉर्म वाटर लाइन का कार्य चल रहा है। आयुक्त ने यह कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए ताकि रोड के दोनों ओर सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू किया जा सके।
छावनी चौराहा से जगन्नाथ धर्मशाला तक दोनों ओर सीवरेज का कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र करने के निर्देश दिए ताकि उक्त स्थल पर स्टॉर्म वाटर लाइन का कार्य शुरू किया जा सके।
मालवीय नगर में मध्य भाग पर सड़क निर्माण शीघ्र शुरू करें
आयुक्त द्वारा मालवीय नगर निर्माणाधीन रोड में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य पूर्ण होने से रोड के मध्य भाग पर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।
फोटो: निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते आयुक्त क्षितिज सिंघल (फोटो: विशेष)
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।
