रिपोर्ट राज वर्मा सिटी रिपोर्टर इंदौर
इंदौर के एम.के.एच.एस. गुजराती कन्या महाविद्यालय में गरबे की हर थाप पर भारत की युवा मातृशक्ति प्रगति और उत्साह के साथ थिरकती नजर आई। मां अम्बे की आराधना के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की विशेष थीम पर ढोलिडा रास गरबा रखा गया, जिसमें छात्राओं के मन में विकसित भारत का सपना एक नई शक्ति का संचार करता हुआ दिखाई दिया।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-संवरी बालिकाएं अपनी आंखों में विकसित भारत का सपना लिए जोश और उल्लास के साथ पारंपरिक गरबा / रास करती नजर आईं।
मुख्य अतिथि का संदेश
गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा (भारतीय जनता पार्टी) सुश्री छा जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, देश के प्रति समर्पण और अच्छे आचरण को विकसित भारत की नींव बताया।
इस अवसर पर श्री गुजराती समाज के मानद महामंत्री पंकजभाई संघवी एवं समाज के गणमान्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। महाविद्यालय के चेयरमेन रमेशभाई शाह ने नवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई देते हुए छात्राओं में सांस्कृतिक धरोहर को समझने की सूझ के साथ आधुनिक प्रगति के अनोखे संगम को सराहनीय बताया।
महाविद्यालय के डब्ल्यू.वी.आई. चेयरमेन सुदीपभाई पटेल ने छात्राओं में जोश-उल्लास के साथ आस्था और भक्ति के रंगों को विकसित भारत के सपने से गरबे में लाना प्रेरणादायक बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश गूंजे ने कहा कि हमारा उद्देश्य है नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े और उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व हो, ताकि वे देश हित में अपना योगदान दे सकें।
गरबा प्रतियोगिता और पुरस्कार
महाविद्यालय में गरबा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 12 समूहों ने गरबा प्रस्तुत किया। साथ ही समस्त छात्राओं हेतु ओपन गरबा आयोजित किया गया।
गरबा उत्सव का प्रारंभ स्टाफ गरबे के साथ हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बेस्ट हेयर, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट गरबा गर्ल, बेस्ट मेकअप को भी पुरस्कृत किया गया।
मां अम्बे की आरती पूरे उल्लास व भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुई। अतिथि स्वागत समारोह का संचालन डॉ. सोनिया जुनेजा, प्राचार्य प्रतिनिधि एवं गरबा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉली यादव (संयोजक, सांस्कृतिक समिति) ने किया।
गरबे की धुन पर थिरकीं छात्राएं
“गोरी राधा ने काड़ो श्याम… मन मोरबनी थमघाट करें… गलगोटेटो… टेटूडो, सनेडो…” पर छात्राएं थिरकीं। महाविद्यालय में सुमधुर ऑर्केस्ट्रा के साथ गायक कलाकारों ने गरबा प्रस्तुति दी। श्री गुजराती समाज द्वारा छात्राओं हेतु फलाहार की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर प्रो. सुनिता पटवा, प्रशासनिक अधिकारी ने छात्राओं को मंगलकामनाएं दीं।
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।
