उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मिश्रा के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 1998 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश मिश्रा का संपूर्ण प्रशासनिक जीवन कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *